TOP BANNER
Sponsored

समोसा खाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, कुएं में तैरता मिला शव

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा पंचायत स्थित कोल्हरिया सरकारी स्कूल के बगल के एक कुएं में बुधवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे और शव की पहचान खेती राय के बड़े नाती 25 वर्षीय किशोरी राय के रूप में की। सूचना पर पचम्बा थाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 7, 2020 Oct 7 54 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा पंचायत स्थित कोल्हरिया सरकारी स्कूल के बगल के एक कुएं में बुधवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे और शव की पहचान खेती राय के बड़े नाती 25 वर्षीय किशोरी राय के रूप में की।

सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, एसआई मिथुन रजक, एएसआई मुंशी यादव सदलबल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहायता से शव को बाहर निकलवाया। वहीं मौके पर फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

सोमवार देर शाम से था गायब

परिजनों की मानें तो सोमवार की देर शाम वह समोसा खाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसके खोजबीन में कल दिनभर जुटे थे और आज थाने जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान परिजनों को इसकी सूचना मिली।

MIDDLE
Sponsored

कैसे मिली जानकारी

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह स्कूल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान उनकी नज़र कुएं में पड़ी लाश पर पड़ी। इसके बाद हो-हल्ला पर लोग जुटे और फिर परिजन और पुलिस को सूचना दी।

पुत्र नहीं रहने के कारण बेटी नाती को रख है साथ

मृतक के नाना खेती राय ने बताया कि पुत्र नहीं रहने के कारण वे बेटी नाती को अपने साथ रखते हैं। मृतक उनका बड़ा नाती था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा

घटना के बाबत थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। कहा कि जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories