TOP BANNER
Sponsored

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक

गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में अगले जनवरी माह में पटना (बिहार) में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन मग-समागम की कार्ययोजना तैयार करने के लिए रविवार को ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक का संयोजन हैदराबाद से डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने किया। जबकि इसमें राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, झारखंड के प्रतिनिधि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 4, 2020 Oct 4 58 Views
Share

गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में अगले जनवरी माह में पटना (बिहार) में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन मग-समागम की कार्ययोजना तैयार करने के लिए रविवार को ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक का संयोजन हैदराबाद से डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने किया। जबकि इसमें राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, झारखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक में मुख्य रूप से मग- की कार्ययोजना, अनुमानित आय, स्मारिका प्रकाशन आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ प्रस्तावित सम्मेलन के कार्यों को गति देने के लिए एक तदर्थ कमिटी के गठन का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन-स्थल के चयन सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा के लिए आगामी नवम्बर माह में पटना में एक कोर-कमिटी के बैठक पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डॉ. विजय प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, ज्ञानवर्धन मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार मिश्र, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यदीप शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, महासचिव डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र, राँची जिला अध्यक्ष उदय शंकर मिश्र एवं जयेन्द्र पाठक ने अपने-अपने विचार रखे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories