AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आम आदमी पार्टी ने मनाई महात्मा गाँधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई

गिरिडीह  : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गिरिडीह  जिला कार्यालय में महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी । मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को  आजाद करवाकर जो अंतिम आदमी के विकास


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह  : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को गिरिडीह  जिला कार्यालय में महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और दोनों महापुरुषों को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।

मौके पर जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत को  आजाद करवाकर जो अंतिम आदमी के विकास का सपना देखा था वो आज चकनाचूर होता नजर आ रहा है । मोदी सरकार जनता के लिए नहीं  देश के गिने चुने पूँजीपतिओं के लिए काम कर रही है और धड़ाधड़ सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है । उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ।

नगर अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार किसान विरोधी कृषि बिल लाकर किसानों को अंबानी अडाणी का बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है । आप नेता सह अधिवक्ता कुमार राकेश ने कहा कि बापू और शास्त्री देश के  दो धरोहर थे। दोनों ने देश के लिए  बलिदानी दी ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  विवेक आनन्द कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज का टेलर देखने को मिल रहा है । हाथरस की घटना ने भारत को पूरे विश्व में शर्मसार किया। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा को सत्ता में लाने का खामियाजा भुगत रहा है । बेरोजगारी चरम पर है ,  बेरोजगारी के कारण आये दिन युवा  आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार को नौजवानों की तनिक भी चिंता नहीं है ।

मौके पर  सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा, युवा मोर्चा के महासचिव अजीत कुमार वर्मा, ऑक्सीजन जाँच अभियान के नगर प्रभारी सृजन पाल सिंह समय अन्य लोग मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories