TOP BANNER
Sponsored

डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की पहल, कन्यादान योजना का किया शुभारंभ

युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शुरू किया अभियान गिरिडीह : शहरी इलाके के बीबीसी रोड स्थित सॉफ्टवेयर स्टडी सेंटर में बुधवार को डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त उपस्थित हुए। मौके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 30, 2020 Sep 30 31 Views
Share

युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर शुरू किया अभियान

गिरिडीह : शहरी इलाके के बीबीसी रोड स्थित सॉफ्टवेयर स्टडी सेंटर में बुधवार को डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त उपस्थित हुए। मौके पर कन्यादान योजना व महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस बाबत संस्था के अध्यक्ष विजय तिवारी व सचिव डोली तिवारी ने बताया कि कन्यादान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का चयन कर बेटी की शादी में मदद दी जाएगी। योजना के तहत पलंग, तौशक, तकिया, गैस चूल्हा, बर्तन इत्यादि दिया जाएगा। वहीं महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चूड़ी, मोमबत्ती, सिंदूर, हैंडवाश, एलईडी ब्लब बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान 12 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजू देवी, पुर्णिमा देवी, संस्था की सचिव डोली तिवारी, विजय तिवारी , सुमन गुप्ता, अर्णव तिवारी, जूही नूरजहां, रूबी, विक्रम शास्त्री आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories