TOP BANNER
Sponsored

धरने पर रहे पैरामेडिकल कर्मी, अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने की मांग

गिरिडीह : अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर मंगलवार को 850 पैरामेडिकल कर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों ने धरना दिया। कर्मियों के हड़ताल पर रहने का सीधा असर देखने को मिला।सदर अस्पताल में कोरोना को लेकर किये जाने वाला ट्रू नेट जांच पूरी तरह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 4, 2020 Aug 4 65 Views
Share

गिरिडीह : अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने की मांग को लेकर मंगलवार को 850 पैरामेडिकल कर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों ने धरना दिया। कर्मियों के हड़ताल पर रहने का सीधा असर देखने को मिला।सदर अस्पताल में कोरोना को लेकर किये जाने वाला ट्रू नेट जांच पूरी तरह से प्रभावित रहा। न ही जांच हो पाई और न ही सैंपल लिया जा सका। इसके साथ ही हड़ताल से अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित कार्य भी प्रभावित हुए।

मौके पर पैरामेडिकल कर्मियों ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान लैब टेक्नीशियन, एएनएम, जीएनएम, समेत अन्य कर्मी जान जोखिम में डालकर पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग इनके हित में सार्थक पहल नहीं की है। कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं होगी तो पुरजोर तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

धरने में प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, सोहेल अख्तर, शम्भू महतो, दीपक कुमार, बिप्लव कुमार, देव कुमार देव, पंकज कुमार, प्रवीर मुर्मू, गोपाल कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories