TOP BANNER
Sponsored

बिजली नहीं रहने से आक्रोश, लोगों ने पॉवर सब स्टेशन में किया प्रदर्शन

सरिया(गिरिडीह) : बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज लोगों ने रविवार को सरिया पॉवर सब स्टेशन में प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की। माले नेता विशाल गंभीर और जिम्मी चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने “बिजली विभाग होश में आओ” समेत अन्य कई

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 31, 2020 May 31 63 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज लोगों ने रविवार को सरिया पॉवर सब स्टेशन में प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार की मांग की।

माले नेता विशाल गंभीर और जिम्मी चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने “बिजली विभाग होश में आओ” समेत अन्य कई नारे भी लगाए।

विभाग कर रहा सौतेला व्यवहार

मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली विभाग सरिया वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। यहां हल्की सी आंधी पानी में 33 केवीए और 11 केवीए का तार टूटता रहता है और फिर बिजली गायब रहती है। ऐसे में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

MIDDLE
Sponsored

विधायक को दिया आवेदन

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और पावरग्रिड को चालू करवाने को लेकर विधायक विनोद सिंह को एक आवेदन सौंपा। आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विधायक श्री सिंह ने जीएम और एडिशनल कलेक्टर से बात कर पावरग्रिड कार्य को तीव्र गति से पूरा करने और तत्कालिक समस्या पर ध्यान देने की बात कही। बातचीत के दौरान जुलाई तक ग्रिड चालू होने के संकेत मिले हैं।

ये थे मौजूद

मौके माले नेता विशाल गंभीर, जिम्मी चौरसिया,अजय मोदी व सरिया बाजार के रमेश बर्णवाल,राहुल गंभीर,अम्बर जैन,अलिम,संजय सलुजा,सचिन जैन,विनोद मंडल,विकाश सोनी,सैंकी सोनी,सपन बोस,टिंकु गुप्ता,सन्नी चौरसिया,कुंदन व बिजली मिस्त्री रिंकु सिंह,जागेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories