TOP BANNER
Sponsored

रमजान में न हो लॉकडाउन का उल्लंघन, थाना प्रभारी ने खेरोन गांव में की बैठक

नमाज व इफ्तार घर पर करने को लेकर की अपील   सरिया(गिरिडीह) : रमजान का पाक महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. ऐसे में रमजान के दौरान लॉकडाउन का अनुपालन हो इसको लेकर प्रशासनिक अमला लगा हुआ है. लगातार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बैठक आदि कर पुलिस प्रशासन के लोग लोगों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 21, 2020 Apr 21 62 Views
Share

नमाज व इफ्तार घर पर करने को लेकर की अपील

 

सरिया(गिरिडीह) : रमजान का पाक महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. ऐसे में रमजान के दौरान लॉकडाउन का अनुपालन हो इसको लेकर प्रशासनिक अमला लगा हुआ है. लगातार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बैठक आदि कर पुलिस प्रशासन के लोग लोगों से घर पर ही रहकर नमाज इफ्तार किये जाने को लेकर अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सरिया थाना क्षेत्र के खेरौन गांव में पुलिस ने एक बैठक की.

बैठक में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आर.एन.चौधरी ने लोगों से अनुरोध किया  कि रमजान के दौरान अपने घर में ही रहकर नमाज पढ़ें और इफ्तार भी अपने-अपने घरों में ही करें. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन ना करें. यदि कोई भी परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को खबर करें, ताकि आपको समय पर समुचित सहयोग किया जा सके.

 

सभी को करें जागरूक

 

बैठक में मस्जिद के इमाम से भी यह अनुरोध किया गया कि मस्जिद में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से  भी प्रचार कर इस सम्बन्ध में सभी को जागरूक करें. कहा कि यदि कोई जानबूझकर लॉकडाऊन का उल्लंघन करता है, तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में गांव के सदर, सेक्रेटरी, इमाम के अलावे गांव वाले उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories