TOP BANNER
Sponsored

शहर के दो स्थानों पर लगी आग, मशक्कत कर पाया गया काबू

गिरिडीह : रविवार की देर शाम जहां देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर लोग घरों की लाइट बन्द कर दीया, मोमबत्ती आदि जलाकर एकजुटता की मिशाल कायम कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह शहर के दो इलाकों में अगलगी की घटना हो गयी। पहली घटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 4 की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 5, 2020 Apr 5 61 Views
Share

गिरिडीह : रविवार की देर शाम जहां देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर लोग घरों की लाइट बन्द कर दीया, मोमबत्ती आदि जलाकर एकजुटता की मिशाल कायम कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर गिरिडीह शहर के दो इलाकों में अगलगी की घटना हो गयी। पहली घटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 4 की है। जहां रिजवाना खातून के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद मुजतबा मिर्जा मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पार्षद ने बताया कि यह बहुत ही गरीब परिवार है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इधर दूसरी धटना शहरी इलाके के भण्डारीडीह के समीप की है। जहाँ ऑटो पार्ट्स के गौदाम में आग लग गयी। घटना की सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ पहुंचे वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाया। बताया कि तीन मंजिला मकान में सबसे नीचे अंडर ग्राउंड गौदाम में आग लग गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के जरिये गौदाम में आग लगी है। मकान बिट्टू शर्मा का बताया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories