TOP BANNER
Sponsored

बाहर से लौटने पर घर जाने की इजाजत नहीं, क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने का आदेश

गिरिडीह : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन गिरिडीह पूरी तरह सजग एवं तैयार है।कोरोना वायरस से बचाव के लिऐ जिला प्रशासन गिरिडीह के द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं  देशव्यापी पूर्णतया तालाबंदी के बावजूद प्रखंडों में काफी व्यक्ति बाहर के राज्यों व देशों से आ रहे हैं, जिससे वायरस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 30, 2020 Mar 30 58 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन गिरिडीह पूरी तरह सजग एवं तैयार है।कोरोना वायरस से बचाव के लिऐ जिला प्रशासन गिरिडीह के द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं  देशव्यापी पूर्णतया तालाबंदी के बावजूद प्रखंडों में काफी व्यक्ति बाहर के राज्यों व देशों से आ रहे हैं, जिससे वायरस के संक्रमण प्रसार का खतरा बढ़ते जा रहा है।  इस संबंध में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी मुखिया को निर्देश दिया गया है, कि सभी व्यक्तियों को उनके गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।

 

सभी को प्रखंड या पंचायत में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए भवनों की कमी होने पर सरकारी भवन तथा निजी संस्थानों व प्रतिष्ठानों में भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाए। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले व्यक्तियों के लिए खाने-पीने, बेड तथा शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की जाए। यदि कोष की कमी है तो एक अनुमानित राशि की मांग कार्यालय से किया जाए। शीघ्र ही राशि उनको उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन किसी भी स्थिति में राज्य के बाहर से आए व्यक्ति को प्रखंड या पंचायत में बने क्वॉरेंटाइन केंद्र में 14 दिनों के लिए रखा जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories