TOP BANNER
Sponsored

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और संसार ग्रीन का समझौता, एआई तकनीक से जैविक खेती को नई दिशा

Giridih: झारखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और संसार ग्रीन स्टार्टअप के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल CHE IIT (ISM) फाउंडेशन के अंतर्गत इनक्यूबेट की गई है। गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड निवासी कंपनी के निदेशक राजीव सिंह और रिमी सिंह इस परियोजना का नेतृत्व

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 27, 2025 Aug 27 48 Views
Share

Giridih: झारखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और संसार ग्रीन स्टार्टअप के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल CHE IIT (ISM) फाउंडेशन के अंतर्गत इनक्यूबेट की गई है। गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड निवासी कंपनी के निदेशक राजीव सिंह और रिमी सिंह इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम किसानों को टिकाऊ और लाभकारी खेती की दिशा में बड़ा सहारा देगा।

इस परियोजना के तहत किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य का विश्लेषण, फसल के अनुसार सिफारिशें, प्रशिक्षण मॉड्यूल और विशेषज्ञ हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा किसानों को प्रत्यक्ष बाजार से जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर माइक्रोबियल स्ट्रेन बैंक भी स्थापित किया जाएगा जिससे क्षेत्र-विशिष्ट बायो फर्टिलाइज़र, बायो पेस्टिसाइड और उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि सूक्ष्मजीव जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। ऐसे में स्थानीय स्ट्रेन की उपलब्धता खेती को आसान बनाएगी और किसानों को बेहतर परिणाम दिलाएगी। एआई तकनीक किसानों को यह जानकारी भी देगी कि उनकी मिट्टी में कौन सी फसल सबसे उपयुक्त है और पैदावार बढ़ाने के लिए कौन से कदम उठाने जरूरी हैं।

MIDDLE
Sponsored

निदेशक राजीव सिंह ने कहा कि यह परियोजना झारखंड को ऑर्गेनिक राज्य बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी। वहीं निदेशक रिमी सिंह ने कहा कि हम तकनीक, विज्ञान और स्थानीय ज्ञान को जोड़कर जैविक खेती को लाभकारी और विस्तार योग्य बनाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories