TOP BANNER
Sponsored

डीसी रामनिवास यादव ने खेत में चलाया हल, किसानों के साथ बिताया समय

पहाड़पुर गांव में मूंगफली खेती का लिया जायजा, धान रोपनी और सिंचाई व्यवस्था पर दिए निर्देश गिरिडीह, 26 जुलाई 2025 : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में खुद हल चलाकर परंपरागत खेती का समर्थन किया। डीसी ने ग्रामीण किसानों के साथ खेत में उतरकर मूंगफली

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 26, 2025 Jul 26 78 Views
Share

पहाड़पुर गांव में मूंगफली खेती का लिया जायजा, धान रोपनी और सिंचाई व्यवस्था पर दिए निर्देश

गिरिडीह, 26 जुलाई 2025 : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव शनिवार को जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में खुद हल चलाकर परंपरागत खेती का समर्थन किया। डीसी ने ग्रामीण किसानों के साथ खेत में उतरकर मूंगफली की खेती का जायजा लिया और बीज की गुणवत्ता, उपलब्धता और तकनीक की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीसी यादव ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मूंगफली के अलावा उन्होंने धान रोपनी की स्थिति, बीज वितरण की प्रक्रिया और सिंचाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पंचायत में पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसान समय पर फसल तैयार कर सकें।

खास तौर पर उन्होंने खेतों में पानी आपूर्ति के लिए बनाए गए टंकी और डीप बोरिंग की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संसाधन सुचारू रूप से कार्य करें। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों से तालमेल बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही।

MIDDLE
Sponsored

ग्रामीणों के बीच डीसी को हल चलाते देख उत्साह का माहौल था। किसानों ने इसे प्रशासनिक जुड़ाव की नई मिसाल बताया और कहा कि इससे उन्हें हौसला मिला है। पहाड़पुर दौरे को लेकर स्थानीय लोग इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories