AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, ड्रिंक एंड ड्राइव में भी कार्रवाई

गिरिडीह : गांजा और हथियार की तस्करी की गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर शाम गिरिडीह पुलिस ने पचम्बा थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह 6 नंबर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व गिरिडीह डीएसपी कौसर अली ने खुद किया। इलाके में अवैध नशा और हथियारों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गांजा और हथियार की तस्करी की गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर शाम गिरिडीह पुलिस ने पचम्बा थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह 6 नंबर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व गिरिडीह डीएसपी कौसर अली ने खुद किया। इलाके में अवैध नशा और हथियारों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और मुख्य सड़कों पर जांच अभियान शुरू कर दिया।

डीएसपी कौसर अली ने बताया कि अभियान के दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई। इस क्रम में ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ने कहा कि गिरिडीह में नशे और अवैध हथियार की तस्करी पर पुलिस की नजर बनी हुई है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से भी अपील की गई कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बाबत डीएसपी कौसर अली ने कहा कि “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा और हथियार की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गिरिडीह में नशा और हथियार की तस्करी की कोई भी कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories