TOP BANNER
Sponsored

इसरी बाजार में डीजे की तेज आवाज से वृद्ध महिला की मौत, दवा लेने आई थी बाजार

डुमरी :  इसरी बाजार में मोहर्रम जुलूस के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ निवासी स्वर्गीय सीताराम पांडे की पत्नी कौशल्या देवी (72) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक कौशल्या देवी खांसी की दवा लेने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 6, 2025 Jul 6 53 Views
Share

डुमरी :  इसरी बाजार में मोहर्रम जुलूस के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ निवासी स्वर्गीय सीताराम पांडे की पत्नी कौशल्या देवी (72) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक कौशल्या देवी खांसी की दवा लेने इसरी बाजार स्थित अर्चना मेडिकल पहुंची थीं। इसी दौरान बाजार से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे की तेज ध्वनि को वह सहन नहीं कर सकीं और असंतुलित होकर दवा दुकान के सामने ही गिर पड़ीं।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डुमरी के सीओ शशि भूषण प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

 

इस दौरान सीओ शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि वृद्ध महिला की मौत डीजे की आवाज से हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया गया कि मृतका अपने मायके पड़रियाटांड़ में रहती थीं और उनका कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना पर गांव से कई ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और शव को एंबुलेंस से गांव ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories