TOP BANNER
Sponsored

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर का नया सत्र शुरू, सीए शंकर अग्रवाल बने अध्यक्ष

गिरिडीह : शहर के रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर की ओर से मंगलवार को होटल गार्डेन व्यू में रोटरी दिवस के मौके पर एक सम्मान समारोह और पदभार हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल और सचिव सीए रवि गाडिया ने पदभार संभाला।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 1, 2025 Jul 1 48 Views
Share

गिरिडीह : शहर के रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर की ओर से मंगलवार को होटल गार्डेन व्यू में रोटरी दिवस के मौके पर एक सम्मान समारोह और पदभार हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल और सचिव सीए रवि गाडिया ने पदभार संभाला। पूर्व अध्यक्ष सीए ब्रह्मदेव प्रसाद और सचिव राजेंद्र कुमार तरवे ने क्लब कॉलर पहनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम में सीए डे और डॉक्टर डे भी मनाया गया। इस मौके पर क्लब के सीए सुमित अग्रवाल, आकाश रौशन, राकेश कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद, रवि गाडिया, शंकर अग्रवाल, दीपक सोंथालिया, प्रकाश दत्ता और प्रवीन कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. रितेश सिन्हा समेत अन्य चिकित्सकों को भी किया गया सम्मानित

 

वहीं इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. परिमल सिन्हा, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉ. निखिल अग्रवाल और डॉ. खुशबू अग्रवाल को भी उनके सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।

MIDDLE
Sponsored

क्लब अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और डॉक्टर न केवल अपने प्रोफेशन में उत्कृष्टता लाते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी उनकी भूमिका अहम रहती है। रोटरी क्लब ऐसे ही समर्पित लोगों का मंच है।

इस क्रम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रभाष कुमार दत्ता और वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर आर केडिया को उनके कार्यालय और क्लिनिक में जाकर भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, प्रकाश दत्ता, विकाश शर्मा, सुबोध मोदी, अभिषेक छापरिया, बिकास सिन्हा समेत अनिल मिश्रा, सुदिप्तो सामंता, मनीष गुप्ता, अनूप सरावगी, अमित कुमार, विशाल जैन, अजय गुप्ता, गौतम खेतान, संजय भदानी, दीपक चिरानिया, गौरव सिंघानिया आदि का अहम योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories