AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का होगा भौतिक सत्यापन, गिरिडीह शहरी क्षेत्र में 10 जून से वार्डवार लगाया जाएगा कैंप

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में कैंप लगाकर सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद अयोग और मृत लाभुकों को पेंशन योजना से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहरी क्षेत्र में इसकी जिम्मेवारी संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक और आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को तिथि वार वार्ड


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में कैंप लगाकर सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद अयोग और मृत लाभुकों को पेंशन योजना से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहरी क्षेत्र में इसकी जिम्मेवारी संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक और आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को तिथि वार वार्ड में भौतिक सत्यापन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। 10 जून को वार्ड नंबर 1,2,3, 4 और 11 जून को वार्ड नंबर 5, 6,7 और 8 12 जून को वार्ड नंबर 9, 10 ,11 12 और 13 जून को वार्ड नंबर 13, 14 ,15 ,16 और 14 जून को वार्ड नंबर 17, 18 ,19 ,20 ,16 जून को वार्ड नंबर 21, 22, 23 24 और 17 जून को 25, 26, 27 ,28 और 18 जून को वार्ड नंबर 29 30, 31 ,32 और 19 जून को वार्ड नंबर 33,34,35,36 में कैंप लगाकर राजस्व उपनिरीक्षक और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका विधवा, विकलांग, बुजुर्ग समेत सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन करेंगे।

जिसके लिए सभी लाभुकों को कैंप में स्वंय उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर जमा करना होगा। जिसका प्रतिवेदन तैयार कर प्रतिनियुक्त कर्मी डाटा तैयार करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories