TOP BANNER
Sponsored

5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जस्ट डायल ऐप और व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर करते थे

गिरिडीह : लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले 5 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में देवघर जिले के बनसिम्मी का शहनवाज अंसारी, डुमरिया का दीपक कुमार, गिरिडीह जिले के हीरोडीह के टिकोडीह का उपेंद्र कुमार महथा, तिसरी थाना इलाके के भीता गांव का रंजीत चौधरी और बिरनी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 13, 2024 Jun 13 54 Views
Share

गिरिडीह : लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले 5 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में देवघर जिले के बनसिम्मी का शहनवाज अंसारी, डुमरिया का दीपक कुमार, गिरिडीह जिले के हीरोडीह के टिकोडीह का उपेंद्र कुमार महथा, तिसरी थाना इलाके के भीता गांव का रंजीत चौधरी और बिरनी थाना क्षेत्र के भदखां का प्रकाश कुमार वर्मा है।

 

बताया गया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना मिली कि गांडेय थाना इलाके में साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के बाद एसपी ने साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित का छापेमारी का निर्देश दिया । जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन सभी के विरुद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 24/2024 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लैपटॉप, मोबाइल आदि हुआ बरामद

छापेमारी के क्रम में पुलिस ने इन साइबर शातिरों के पास से 01 लैपटॉप, 18 मोबाइल, 29 सिम, 13 एटीएम, 07 पासबुक, 20 आधार, 01 पैनकार्ड और 2 क्यू आर कोड बरामद किए हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

इन तरीकों से करते थे ठगी

पुलिस की पूछताछ में साइबर अपराधियों ने कबूल किया कि फर्जी सिम का प्रयोग कर Justdail.Com ऐप के माध्यम से ग्राहको से इंक्वायरी के नाम पर उनके साथ पैसो की ठगी करते थे। वहीं WhatsApp पर गेमिंग ऐप का लिंक भेज कर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। इसके अलावे ग्राहकों का आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य कागाजात धोखा से रख कर, उसका उपयोग कर ये ठगी के पैसा कमीशन लेकर प्रज्ञा केन्द्र से निकलवाने का काम करते थे।

 

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुनित कु० गौतम, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी जितेन्द्र कुमार महतो, दामोदर प्रसाद मेहता शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories