TOP BANNER
Sponsored

“विश्व पर्यावरण दिवस” पर सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी ने किया वृक्षारोपण, इस वर्ष रोपित किए जायेंगे 10 हजार पौधे

गिरिडीह : “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल 35 वीं वाहिनी, गिरिडीह के प्रांगण और कार्यक्षेत्र में पौधारोपण किया गया. पौधा रोपण कार्यक्रम का नेतृत्व 35वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय ने किया. वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 5, 2024 Jun 5 45 Views
Share

गिरिडीह : “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल 35 वीं वाहिनी, गिरिडीह के प्रांगण और कार्यक्षेत्र में पौधारोपण किया गया. पौधा रोपण कार्यक्रम का नेतृत्व 35वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय ने किया. वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित हुए. इस मौके पर द्वितीय- कमान-अधिकार रमेश कुमार, उप कमांडेंट पी.एल. शर्मा, , संजय प्रसाद, उप निरीक्षक पियुश सिंह, झारखण्ड पुलिस से विकास कुमार केशरी, SBI बदडीहा के शाखा प्रबंधक समेत स्थानीय लोग और बल के कार्मिक उपस्थित थे. इस दौरान वाहिनी परिसर में पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बताया गया कि 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी समवाय के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वाहिनी तथा सभी समवाय के द्वारा लगभग 600 पौधे को रोपित किया गया.

बताया गया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज से वृहद् वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया. वर्ष 2024 के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुल इस वाहिनीं को 10 हजार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है. जिसकी शुरुआत आज से हो गयी है .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories