AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ सम्मान समारोह, सफल भैया-बहन को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित छात्र निबंध प्रतियोगिता में शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के दो भैया बहन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में ओजोन परत के क्षय का दुष्परिणाम विषय पर भैया रवि कुमार ने प्रथम स्थान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित छात्र निबंध प्रतियोगिता में शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के दो भैया बहन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में ओजोन परत के क्षय का दुष्परिणाम विषय पर भैया रवि कुमार ने प्रथम स्थान एवं तरुण वर्ग में शिवाजी महाराज के राज्यारोहण का सामाजिक एवं राजनीतिक प्रभाव पर परी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सिर्फ विद्यालय को ही नहीं अपितु विद्या विकास समिति, झारखंड को भी गौरवान्वित किया है।

 

भैया-बहनों के इस सफलता पर शुक्रवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  मौके पर प्रधानाचार्य आनंद कमल ने विजेता भैया बहन को प्रशस्ति पत्र और सद्-साहित्य देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार होनहार भैया के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत मिश्रा,सरिता कुमारी, राजेंद्र लाल बरनवाल एवं समस्त आचार्य-दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

 

चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करायें : उपायुक्त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories