TOP BANNER
Sponsored

लोकसभा चुनाव : कोडरमा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने किया नामांकन

जीत का किया दावा..कहा मैं नहीं.. बल्कि कोडरमा की 22 लाख जनता लड़ रही चुनाव गिरिडीह : लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने बुधवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। काफी संख्या में समर्थकों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 1, 2024 May 1 37 Views
Share

जीत का किया दावा..कहा मैं नहीं.. बल्कि कोडरमा की 22 लाख जनता लड़ रही चुनाव

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने बुधवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। काफी संख्या में समर्थकों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे और जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जयप्रकाश वर्मा समर्थकों के साथ शहर के हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के आमंत्रण पर वे चुनावी मैदान में हैं। कहा कि यह चुनाव वे नहीं बल्कि कोडरमा की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि नामांकन में जनता की उपस्थिति ये बयां कर रही है कि मतदान के दिन जनता उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगी।

MIDDLE
Sponsored

यहां बता दें कि प्रत्याशी प्रो. जयप्रकाश वर्मा झामुमो से टिकट की चाह लिए कोडरमा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन इंडिया एलायंस ने यह सीट माले के खाते में डाल दिया। जिससे विनोद सिंह चुनावी मैदान हैं। इसके बाद प्रो. वर्मा ने बगावत के तेवर दिखाए और आम बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। वहीं इस सीट पर अब एनडीए से अन्नपूर्णा देवी, इंडिया एलायंस से विनोद कुमार सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रो. जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य 3 दल से अबतक कुल 6 उम्मीदवार कोडरमा सीट पर नामांकन करवा चुके हैं। ऐसे में मौसम की तरह कोडरमा सीट भी हॉट हो गई है। कुल मिलाकर कहें तो कोडरमा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा ऐसे में जनता जनार्दन अब 20 मई के चुनाव में मतदान कर किसके सिर पर कोडरमा सीट का ताज पहनाएगी ये 4 जून को परिणाम घोषित होने पर पता चल जायेगा। फिल्हाल सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट समृद्ध सामाचार गिरिडीह।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories