TOP BANNER
Sponsored

डकैती कांड का मास्टरमाइंड निकला पूर्व हार्डकोर नक्सली, 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती का रकम समेत अन्य सामान बरामद गिरिडीह : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत स्थित नवादा गांव में सबिया देवी के घर हुए डकैती कांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित गति से जांच करते हुए डकैती कांड के मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधियों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 31, 2024 Mar 31 65 Views
Share

डकैती का रकम समेत अन्य सामान बरामद

गिरिडीह : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत स्थित नवादा गांव में सबिया देवी के घर हुए डकैती कांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित गति से जांच करते हुए डकैती कांड के मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधियों को दबोच लिया है।

 

परिवार को बंधक बनाकर दिया था कांड को अंजाम

बता दें कि सबिया देवी के घर 10 से 12 डकैतों ने धावा बोलकर पूरे परिवार को एक रूम में बंधक बनाकर 5 लाख रुपए नगद और 5 भरी सोने के जेवरात ले गए थे। इसके बाद सबिया देवी के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।

 

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

बता दें कि पकड़ा गया मास्टरमाइंड गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह का मिथलेश मंडल है जो कि पूर्व में हार्डकोर नक्सली और एरिया कमांडर रह चुका है। उसके उपर अलग-अलग थानों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इसके साथ 3 अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है जिसमें ताराटांड़ के चौरा का मुन्ना प्रसाद वर्मा, गांडेय थाना इलाके के पांडेयडीह का सबीर अंसारी और गांडेय थाना इलाके के गांधीनगर का किशोर साव उर्फ पहुना शामिल है। जिसमें मुन्ना प्रसाद वर्मा के उपर अलग- अलग थानों में 8, किशोर कुमार साव के उपर आर्म्स एक्ट समेत 3 मामले दर्ज हैं।

MIDDLE
Sponsored

डकैती के रुपए से खरीदा लिया था अपाची बाइक

इन सभी के पास से पुलिस ने डकैती के एक लाख तीन हज़ार 5 सौ रुपए नगद, डकैती के रकम से खरीदा गया अपाची बाइक, कांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक और 2 मोबाइल को बरामद किया है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बिनोद रवानी, गांडेय अंचल पुलिस निरीक्षक कमाल खान, ताराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार पंडित, अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बिष्ट, गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, ताराटांड़ थाना से पुलिस अवर निरीक्षक सुशांत कुमार चिरंजीवी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

 

पुलिस ने पशुओं से लदा पिकअप वाहन किया जब्त, 5 गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories