TOP BANNER
Sponsored

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की बैठक, क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को क्राइम कंट्रोल के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह : गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसडीपीओ विनोद रवानी ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किया।बैठक के दौरान अगामी लोकसभा ओर विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 7, 2024 Feb 7 65 Views
Share

गिरिडीह : गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बुधवार को एसडीपीओ विनोद रवानी ने सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किया।बैठक के दौरान अगामी लोकसभा ओर विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चिन्हित संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान रखने को एसडीपीओ ने सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को निर्देशित किया ।

 

साथ ही 5 से 10 साल के लंबित मामलों के उद्भेदन करते हुए आरोपीयों की गिरफ्तारी करने को कहा गया। साथ ही महिला उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इस बाबत एसडीपीओ श्री रवानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य काम इलाकों में कानून व्यवस्था बनाएं रखना और अपराध को नियंत्रित करना है। इसी उद्देश्य को लेकर क्राइम मीटिंग की गई और सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया गया, कहा कि इलाकों में अपराध किसी भी सूरत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories