TOP BANNER
Sponsored

हादसा : करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत

बगोदर : थाना इलाके के नीचे बाजार में बुधवार की शाम बिजली ठीक करने के दरम्यान करंट की चपेट में आ जाने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बिजली मिस्त्री बगोदर के मढला निवासी मुकेश कुमार था। घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम को बिजली ठीक करने के लिए

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 11, 2023 Oct 11 63 Views
Share

बगोदर : थाना इलाके के नीचे बाजार में बुधवार की शाम बिजली ठीक करने के दरम्यान करंट की चपेट में आ जाने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बिजली मिस्त्री बगोदर के मढला निवासी मुकेश कुमार था। घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम को बिजली ठीक करने के लिए मुकेश पोल पर चढ़ा था। पोल पर चढ़ने के पहले उसने शट डाउन भी करवाया था। इसके बाद वह पोल पर चढ़कर समस्या को दूर कर रहा था। इसी दौरान बिजली चालू हो गई और पोल पर तारों से घिरे मुकेश की दर्दनाक मौत हो गई वहीं शव तारों में ही उलझा रह गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोगों की मौके पर जुट गई। इस दौरान बिजली कटवाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पोल से नीचे उतारा गया।

 

हृदय को झकझोर देने वाले घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख धीरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, संतोष रजक समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए इसे बिजली विभाग की लापरवाही करार दिया। इस दौरान सभी ने विभाग से मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजा देने की मांग की।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories