TOP BANNER
Sponsored

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, 1 घायल, बरवाडीह की घटना

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह पुलिस लाइन मोड़ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। मृतक युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद मोती मोहल्ला निवासी मो. मुख्तार का पुत्र सुड्डू था। जबकि घायल युवक मो. शमशुल का पुत्र मेराज है। घटना को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 29, 2023 Aug 29 47 Views
Share

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह पुलिस लाइन मोड़ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। मृतक युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद मोती मोहल्ला निवासी मो. मुख्तार का पुत्र सुड्डू था। जबकि घायल युवक मो. शमशुल का पुत्र मेराज है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मेराज और सुड्डू बाइक पर सवार होकर बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन मोड़ के समीप दोपहर के वक्त एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

घटना के बाद आनन- फानन में दोनों घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुड्डू की गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। इसी बीच धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही सुड्डू की मौत हो गई। घटना से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है जबकि ड्राइवर मौके से फरार है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories