TOP BANNER
Sponsored

सहारा रिफंड पोर्टल पर फॉर्म भर दिया, पैसा मिला कि नहीं यह कैसे पता चलेगा? इसके लिए जरूरी है ये काम

सहारा (Sahara) के स्कीम में फंसे निवेशकों का उनका पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर निवेशक सहारा में फंसा अपना पैसा वापस पा सकते हैं। इस पोर्टल के लॉन्च होते है रजिस्ट्रेशन करवाने वाले निवेशकों की बाढ़ आ गई।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 27, 2023 Jul 27 41 Views
Share

सहारा (Sahara) के स्कीम में फंसे निवेशकों का उनका पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर निवेशक सहारा में फंसा अपना पैसा वापस पा सकते हैं। इस पोर्टल के लॉन्च होते है रजिस्ट्रेशन करवाने वाले निवेशकों की बाढ़ आ गई। हफ्तेभर के भीतर 7 लाख से अधिक लोगों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजीकरण के बाद करीब 45 दिन का वक्त लगेगा। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्हें रिफंड पर पैसा मिल गया यह कैसे पता चलेगा?

पंजीकरण के लिए जरूरी

रिफंड के लिए पंजीकरण कर फॉर्म भर दिया, अब पैसा मिला कि नहीं यह कैसे पता चलेगा? इसके लिए सरकार ने व्यवस्था बना रखी है। आप जब पंजीकरण करने के बाद फॉर्म भर लेते हैं। सभी जानकारी, सहारा स्कीम में पैसा जमा करने की रसीद आदि डिटेल अपलोड कर देते हैं, इसके बाद 45 दिन का वक्त लगेगा। यहां सबसे अहम बात है कि सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए पंजीकरण करवाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से और आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते या आधार से लिंक नहीं है तो पंजीकरण नहीं कर पाएंगे।

MIDDLE
Sponsored

पैसा मिल गया, कैसे पता चलेगा ?

सहारा पोर्टल पर आपने सभी जानकारी सही-सही भरी है, सारे जरूरी दस्तावेज सब्मिट किए हैं तो 45 दिन का इंतजार करना होगा। सहारा रिफंड पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर जारी किया जाता है। यह नंबर जमाकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस द्वारा भेजा जा रहा है। ठीक इसी तरह से सरकार आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करने के बाद आपके खाते में पैसा जमा करेगी। जैसे ही आपके बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा उसकी जानकारी SMS के जरिये जानकारी दी जाएगी। शुरुआत में लोगों के खाते में सिर्फ 10 हजार रुपये डाले जाएंगे, चाहे क्लेम कितने का भी क्यों न हो। अगर क्लेम 50 हजार रुपये से अधिक का है तो आपको पैन कार्ड भी देना होगा। अगर आपका क्लेम अधिक का है तो बाकी पैसे अगले चरण में मिलेंगे।

कौन रिफंड करने के लिए अप्लाई कर सकता है?

MIDDLE
Sponsored

जिन लोगों ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट-कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता, स्टार्ज मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद में निवेश किया हुआ है। जिनको रकम मिलने की ड्यू डेट निकल चुकी है, वे रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए

जमाकर्ता के पास सदस्यता संख्या, जमा खाता संख्या, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, जमा प्रमाणपत्र/पासबुक होना चाहिए। यदि रिफंड की राशि 50,000 रुपये और उससे अधिक है तो पैन कार्ड नंबर होना चाहिए। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको पंजीकरण से पहले पैन कार्ड बनवाना होगा, वरना वह रिफंड के लिए अप्लाई नहीं कर सकता।इसके अलावा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इसके बिना जमाकर्ता का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

सहारा में फंसा पैसा वापस पाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले रिफंड पोर्टल- https://mocrefund.crcs.gov.in/Help पर जाएं
होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और खाता नंबर दर्ज करें।
ओटीपी दर्ज करें और इसे सत्यापित करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद क्लेम फॉर्म में सभी डिपॉजिट की डिटेल्स भरकर सब्मिट करें।
जमाकर्ता को सभी जमाओं की डिटेल्स एक ही क्लेम फॉर्म में जोड़कर देना होगा।
जमा प्रमाणपत्र या पासबुक की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories