TOP BANNER
Sponsored

बरगंडा उसरी नदी में बहे 2 युवकों में एक का शव बरामद,दूसरे की तलाश जारी

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी में देर रात को डूबे दो युवकों में से एक युवक आनंद के शव को गोताखोर ने बरामद कर लिया है।गोताखोर ने आनंद के शव को अरगाघाट नदी पर बने पुल के पास से खोज निकाला है।जबकि दूसरे युवक का शव अभी नहीं मिला है। गोताखोर दूसरे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 3, 2023 Jul 3 56 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी में देर रात को डूबे दो युवकों में से एक युवक आनंद के शव को गोताखोर ने बरामद कर लिया है।गोताखोर ने आनंद के शव को अरगाघाट नदी पर बने पुल के पास से खोज निकाला है।जबकि दूसरे युवक का शव अभी नहीं मिला है। गोताखोर दूसरे के शव की खोजबीन के लिए भी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पुराने पुल से लेकर अरगाघाट से आगे तक नदी में गोताखोर शव बरामद करने के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं।प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है जबकि लोगों की भीड़ भी नदी किनारे जमी हुई है।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो न्यूज़

https://fb.watch/lyaKDsUqRs/?mibextid=Nif5oz

MIDDLE
Sponsored

गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के 3 युवक बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद से पार्टी में शामिल होकर पुनः हजारीबाग लौट रहे थे। इसी दौरान मैप से रास्ता भटक कर वो नया पुल निर्माण स्थल तक पहुंच गए। इस दौरान आगे रास्ता नहीं दिखने पर युवकों ने नदी पार करने की सोची और एक युवक नदी में उतर कर पानी की धारा मापने लगा। इसी बीच तेज बहाव के कारण वह नदी में बहने लगा। युवक को बहता देख अन्य 2 युवक भी उसे बचाने पानी में उतर गए। हालांकि मौके पर शंकर तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल गया और हो हल्ला मचाना शुरू किया, लेकिन तबतक मनीष और आनंद बह गए थे।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो न्यूज़

https://fb.watch/lyaKDsUqRs/?mibextid=Nif5oz

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories