TOP BANNER
Sponsored

माइका के काले कारोबार पर वन विभाग का गाज गिरना जारी, यात्री बस से डेढ़ लाख का अवैध माइका जब्त

गिरिडीह : अवैध माइका कारोबार पर इनदिनों लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. गुप्त सूचना पर एक बार फिर टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरिडीह आते हुए एक यात्री बस से डेढ़ लाख मूल्य के माइका को जब्त किया. बताया गया कि डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति यात्री बस से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2023 May 7 68 Views
Share

गिरिडीह : अवैध माइका कारोबार पर इनदिनों लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. गुप्त सूचना पर एक बार फिर टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरिडीह आते हुए एक यात्री बस से डेढ़ लाख मूल्य के माइका को जब्त किया. बताया गया कि डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति यात्री बस से अवैध माइका लाया जा रहा है. जिसपर उन्होंने रेंजर को दिशा निर्देश दिया. वहीं रेंजर एस.के. रवि ने एक टीम के साथ बस को रोककर जांच की और इस दौरान 4 बोरे में भरे करीब डेढ़ लाख मूल्य का माइका जब्त किया.

कार्रवाई के दौरान यात्रियों को बस से उतार दिया गया. वहीं बस को वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया. जहां बस के चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है. वहीं यह पता लगाया जा रहा है कि माइका कहां से आ रहा था और इसे कहां पहुंचाना था. बताया गया कि जांच कर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पूर्व में दो फैक्ट्रीयां सील की जा चुकी है. जबकि संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories