TOP BANNER
Sponsored

विवाहिता की नृशंस हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस   तिसरी : गिरिडीह जिले में एक और सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. वारदात स्थल डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग स्थित घंघरीकुरा के समीप स्थित एक पुलिया है. जहां विवाहिता की नृशंस हत्या कर दी गई है.  महिला का शव पुलिया के नीचे से मिला है.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 14, 2023 Feb 14 51 Views
Share

इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

तिसरी : गिरिडीह जिले में एक और सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. वारदात स्थल डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग स्थित घंघरीकुरा के समीप स्थित एक पुलिया है. जहां विवाहिता की नृशंस हत्या कर दी गई है.  महिला का शव पुलिया के नीचे से मिला है. वहीं मौके से उसका आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया गया है. शव होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. इस दौरान शव की पहचान गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया निवासी लखन चौधरी की 25 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में की गई.

 

रूपये निकालने गई थी बैंक

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का 5 वर्ष पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र के टिकोडीह निवासी हेमराज पासी से  विवाह हुआ था. 3 दिन पूर्व अपने मायके आई थी. वहीं सोमवार को पति के कहने पर अपने मायके से गावां बैंक से रूपये निकालने के लिए गई थी और इसके बाद से लापता थी.

निर्मोहियों ने बुरी तरह से कूच दिया चेहरा

इसी बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नज़र शव पर पड़ी. जिसके बाद हो-हल्ला हुआ और पुलिस को सूचना दी गयी. मामले की सूचना पर तिसरी एवं गावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. बता दें कि पत्थर से कूच कर हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त कर रही है. पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की जांच चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored

अविलंब आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग

 

इधर मामले की जानकारी पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और जिले में लगातार घट रही घटनाओं की निंदा की. मौके पर उन्होंने अविलंब पुलिस से घटना का उद्भेदन करने एवं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. बहरहाल वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है. तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद व गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार दलबल के साथ मौके पर जांच कर पड़ताल कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories