TOP BANNER
Sponsored

पंचायत सचिव ले रहा था 4 हजार रूपये घूस, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुए पंचायत सचिव को पकड़ा है. पकड़ा गया पंचायत सचिव पीरटांड प्रखंड के खरपोका पंचायत में कार्यरत सहदेव महतो है. मिली जानकारी के अनुसार खरपोका निवासी नबीहसन ने 15वें वित्त योजना के तहत विराजपुर टोला में 2 लाख 40 हजार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 24, 2023 Jan 24 47 Views
Share

गिरिडीह : जिले में एक बार फिर एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते हुए पंचायत सचिव को पकड़ा है. पकड़ा गया पंचायत सचिव पीरटांड प्रखंड के खरपोका पंचायत में कार्यरत सहदेव महतो है. मिली जानकारी के अनुसार खरपोका निवासी नबीहसन ने 15वें वित्त योजना के तहत विराजपुर टोला में 2 लाख 40 हजार की लागत से पैबर ब्लॉक लगाने का काम किया था. इसके अंतर्गत अबतक नबीहसन को 1 लाख 45 हजार रूपये का भुगतान हो गया था. वहीं शेष भुगतान के लिए पंचायत सचिव 4 हजार रूपये घूस की मांग कर रहा था. इसको लेकर नबीहसन ने धनबाद एसीबी में लिखित आवेदन दिया.

 

आवेदन के बाद टीम के द्वारा मामले की जांच की गयी. जांच में सत्यापन होने के बाद 23 जनवरी को एसीबी ने FIR दर्ज किया और फिर आज टीम पीरटांड पहुंची और झोपड़ीनुमा होटल में घूस का रकम लेते हुए रंगे हाथ पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बीतें वर्ष भी टीम ने कई घूसखोर कर्मियों को ट्रेप करके पकड़ा था. वहीं वर्ष 2023 में यह जिले में पहली कार्रवाई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories