TOP BANNER
Sponsored

निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लाने गया था युवक, ट्रैक्टर इंजन से दबकर हो गई मौत

तिसरी : थाना इलाके के गुमगी गांव में रविवार को दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक राउत टोला निवासी बालेश्वर यादव का 32 वर्षीय पुत्र विकास यादव था.   कैसे हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार विकास यादव घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लाने के लिए भैया-बहनी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 15, 2023 Jan 15 45 Views
Share

तिसरी : थाना इलाके के गुमगी गांव में रविवार को दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक राउत टोला निवासी बालेश्वर यादव का 32 वर्षीय पुत्र विकास यादव था.

 

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार विकास यादव घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लाने के लिए भैया-बहनी पहाड़ी के पास खुद से अपना ट्रैक्टर लेकर गया था. इस बीच गिट्टी लोड करने के दरम्यान  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़कने लगा और विकास यादव ट्रैक्टर के इंजन से दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना पाते ही परिजन और भारी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे और बेहोशी की हालत में पड़े विकास यादव को आनन-फानन में लेकर तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना पाकर तिसरी पुलिस भी गुमगी पहुंची, हालांकि मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे. लेकिन बाद में पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने पर परिजन मानें और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories