AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क हादसे में 2 की मौत, झारखंड धाम से पूजा कर लौट रहे थे सभी

धनवार : थाना क्षेत्र के डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग के हथियागढ़हा घाटी के पास शनिवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुलदीप कुशवाहा और सबिया देवी शामिल है। ये बिहार के नवादा जिले के सहारनपुर के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के सहारनपुर से एक परिवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनवार : थाना क्षेत्र के डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग के हथियागढ़हा घाटी के पास शनिवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुलदीप कुशवाहा और सबिया देवी शामिल है। ये बिहार के नवादा जिले के सहारनपुर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के सहारनपुर से एक परिवार प्रसिद्ध झारखंड धाम में पूजा करने ऑटो से आया हुआ था। इसके बाद सभी पूजा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हथियागढ़हा घाटी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक बोलरो ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और कुलदीप कुशवाहा की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धनवार रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दरम्यान सबिया देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल सुनैना देवी, कौशल्या देवी, ऋषि कुमार, अजनसिया देवी का इलाज जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories