TOP BANNER
Sponsored

बेखौफ अपराधी : हार्डवेयर दुकान में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा संचालक

बगोदर : थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हार्डवेयर दुकान में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. हालांकि गनीमत रही की फायरिंग की इस घटना में हार्डवेयर दुकान संचालक बाल बाल बच गये. घटना के बाबत जानकारी देते हुए संचालक विवेक कुमार मेहता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 8, 2022 Sep 8 52 Views
Share

बगोदर : थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हार्डवेयर दुकान में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. हालांकि गनीमत रही की फायरिंग की इस घटना में हार्डवेयर दुकान संचालक बाल बाल बच गये. घटना के बाबत जानकारी देते हुए संचालक विवेक कुमार मेहता ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. इस दौरान अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की और फिर चलते बने.

जीटी रोड में हुए इस घटनाक्रम से इलाके के लोगों में भय का महौल है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और खोखा को बरामद किया. वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी गयी है. वहीं सीसीटीवी फूटेज के जरिए भी अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि इलाके में सक्रिय एनएसपीएम संगठन के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया हो.

इधर फायरिंग होने की सूचना पर क्षेत्र के विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इलाके में अपराधिक गिरोह इनदिनों सक्रिय है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे डीजीपी से बात करेंगे कि गिरिडीह व हजारीबाग जिले के बॉर्डर से सटे थाने बगोदर थाना, बिष्णुगढ़ थाना, गोरहर थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी टीम बने. विधायक ने कहा कि देखा जा रहा कि इन अपराधों का माध्यम आसपास के युवा बन रहे है. उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे ऐसे तत्वों के झांसों में फंसकर अपना करियर बर्बाद न करें. ऐसा करना उनके पुरे परिवार के लिए नुकसानदेह है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories