TOP BANNER
Sponsored

डैम में डूबे लोगों को निकालने के लिए NDRF टीम का इंतजार, दोनों जिला के अधिकारी पहुंचे

धनवार : पचखेरो डेम में नाव पलटने की घटना के बाद डैम में डूबे 8 लोगों में से अबतक किसी के शव को निकाला नहीं जा सका है. वहीं इस ह्रदय विदारक घटना से धनवार प्रखंड के चंद्रखो पंचायत के खेतो गांव में मातम का माहौल है. दरअसल डैम में डूबे 8 लोग इसी गांव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 17, 2022 Jul 17 38 Views
Share

धनवार : पचखेरो डेम में नाव पलटने की घटना के बाद डैम में डूबे 8 लोगों में से अबतक किसी के शव को निकाला नहीं जा सका है. वहीं इस ह्रदय विदारक घटना से धनवार प्रखंड के चंद्रखो पंचायत के खेतो गांव में मातम का माहौल है. दरअसल डैम में डूबे 8 लोग इसी गांव के तीन परिवार के हैं. घटना के बाद सभी डैम की ओर टकटकी लगाए गौताखोरों के इंतजार में हैं. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

कैसे हुई घटना

बता दें कि चंद्रखो पंचायत के खेतो गांव के प्रदीप सिंह, प्रफुल सिंह अपने दो-दो बच्चों के साथ व सीताराम यादव अपने तीन बच्चों के साथ नौका विहार के लिए बाइक से डैम पहुंचे थे. इसके बाद सभी एक नाव में सवार होकर डैम में घूम रहे थे. इसी बीच सेल्फी लेने के दौरान नाव पलट गया. जिससे सभी डूब गए. हालांकि इस दौरान प्रदीप सिंह किसी तरह तैर कर डेम के किनारे पहुंचे जहाँ तड़पते देख कुछ लोगो ने उन्हें बाहर निकाला. वहीं नाविक भी तैरते हुए बाहर निकला और मौके से फरार हो गया.

इधर घटना के बाद कोडरमा एसपी कुमार गौरव, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, गिरिडीह जिले से खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ प्यारेलाल, धनवार थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार मौके दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. वहीं एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. खबर लिखे जाने तक NDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी.

MIDDLE
Sponsored

ये लोग डूबे

डैम में डूबने वालों में 14 वर्षीय पलक कुमारी, 12 वर्षीय शिवम कुमार, 40 वर्षीय सीताराम यादव, 16 वर्षीय हर्षल कुमार, 14 वर्षीय सजल कुमारी, 6 वर्षीय छोटी कुमारी, 16 वर्षीय राहुल कुमार सिंह व 14 वर्षीय अमित कुमार सिंह शामिल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories