TOP BANNER
Sponsored

बिजली ट्रांसफार्मर से तेल चुराते 4 गिरफ्तार, एक महीने से पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द

गिरिडीह : पिछले एक महीने से गांडेय अंचल अंतर्गत अहिल्यापुर, ताराटांड में हो रहे ट्रांसफार्मर का तेल और पार्ट्स की चोरी का मामला पुलिस का सिरदर्द बनता जा रहा था. वहीं पुलिस ने अब मामले का उद्द्भेदन करते हुए 4 चोरों को दबोच लिया है. रविवार को इस संबंध में पपरवाटांड़ स्थित न्यू समाहरणालय पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 17, 2022 Jul 17 39 Views
Share

गिरिडीह : पिछले एक महीने से गांडेय अंचल अंतर्गत अहिल्यापुर, ताराटांड में हो रहे ट्रांसफार्मर का तेल और पार्ट्स की चोरी का मामला पुलिस का सिरदर्द बनता जा रहा था. वहीं पुलिस ने अब मामले का उद्द्भेदन करते हुए 4 चोरों को दबोच लिया है. रविवार को इस संबंध में पपरवाटांड़ स्थित न्यू समाहरणालय पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

इस बाबत उन्होंने बताया कि बीती रात ताराटांड़ थाना अंतर्गत बुटबरिया में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज काटकर ट्रांसफार्मर का तेल निकालते हुए रंगे हाथ 4 चोरों को गश्ती दल ने पकड़ा है. वहीं बिजली विभाग के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 35/2022 दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील मुर्मू, नुनुलाल हांसदा, मतला हांसदा,प्रभु हांसदा शामिल है. जिसमें सुनील मुर्मू जाताखूंटी व अन्य तीनों कर्माटांड़ थाना के मानियाडीह का रहने वाला है. इन लोगों के पास से पुलिस ने 70 लीटर ट्रांसफॉर्मर का तेल, औजार और दो बाइक को बरामद किया है. इंस्पेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि इनके इस कृत्य से इलाके में रोजाना बिजली की समस्या खड़ी हो जा रही थी. वहीं बिजली विभाग के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी व क्षेत्र के ग्रामीण भी काफी परेशान थे.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories