TOP BANNER
Sponsored

11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत,परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर के हेठलापीठ में मंगलवार की सुबह 11000 वोल्ट करंट वाले तार के चपेट में आने से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गादी श्रीरामपुर पंचायत के काल्हा मांझो गांव का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक फागु महतो और उसका भाई साधु यादव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 21, 2022 Jun 21 33 Views
Share

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर के हेठलापीठ में मंगलवार की सुबह 11000 वोल्ट करंट वाले तार के चपेट में आने से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गादी श्रीरामपुर पंचायत के काल्हा मांझो गांव का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक फागु महतो और उसका भाई साधु यादव दोनों बाइक से अपने घर से मंगरोडिह भगीना के बरतुहारी के लिए गये थे।लौटने के क्रम में गादी श्रीरामपुर के हेठलापीठ के समीप मुर्गा फार्म के पास पहले से गिरे 11000 वोल्ट करंट वाले तार के चपेट में आने से फागु महतो की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इधर घटना की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। वहीं परिजनों के चितकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगया है।और परिजनों को दस लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है,स्थानीय लोग मांग के पुरा होने तक शव को नहीं उठाने देने की बात कह रहे है।इधर घटना की सूचना मीलते ही सदर एसडीएम विशाल दिप खलको और मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पंहुच कर लोगों को समझाने में जुटे है।एसडीएम ने पिड़ित परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा देने की घोषणा की हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories