AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, जानिए क्या है इस योग दिवस की थीम और इतिहास

भारत समेत दुनिया भर में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनियाभर में लोग जगह-जगह इकट्ठा होकर योग कर रहे हैं और लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। दरअसल शरीर को निरोगी रखने के लिए योग बहुत ही जरूरी है।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भारत समेत दुनिया भर में आज 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनियाभर में लोग जगह-जगह इकट्ठा होकर योग कर रहे हैं और लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। दरअसल शरीर को निरोगी रखने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है।

योग दिवस पर हर साल नई थीम रखी जाती है, जिसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड होते हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) थीम चुनी गई है। जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। साथ ही योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। इसी को देखते हुए योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 के 21 जून को मनाया गया था।

शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही योग से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योग करने से शरीर मजबूती बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

योग करने वाले लोग फिट होने के साथ ही इम्यूनिटी के मामले में भी दूसरे लोगों से बेहतर होते हैं। इसी को देखते हुए बाकी लोगों ने भी खुद के हेल्थ का ख्याल रखते हुए योग करना शुरू किया है। साथ ही बॉलीवुड जगत के सितारे समेत खुद पीएम मोदी भी योग कर लोगों को फिटनेस के प्रति मोटिवेट करते देखे जाते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories