AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्षमतावर्धन को ले बाल पंचायत प्रतिनिधियों के एकदिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

गावां, पंचायत भवन गावां के सभागार में रविवार को बाल मित्र समाज निर्माण प्रक्रीया को मजबूती प्रदान करने हेतु एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुल 17 ग्राम पंचायतों के 40 बाल मित्र ग्रामों के 77 बाल नेताओं ने भाग लिया। कार्यशाला के माध्यम से बाल पंचायत के नेताओं के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, पंचायत भवन गावां के सभागार में रविवार को बाल मित्र समाज निर्माण प्रक्रीया को मजबूती प्रदान करने हेतु एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कुल 17 ग्राम पंचायतों के 40 बाल मित्र ग्रामों के 77 बाल नेताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के माध्यम से बाल पंचायत के नेताओं के बीच बाल मित्र ग्राम के मैनेजर सुबीर राय ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कहा कि बाल मित्र समाज तभी बनेगा जब बाल मजदूरी,बाल विवाह एवं चाइल्ड ट्रैफिकींग जैसी सामाजिक विसंगति का खात्मा होगा, इसके लिए जरूरी है बाल पंचायत के नेता घर – घर यह संदेश पहुंचाएं की हर बच्चे की शिक्षा एवं सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की नैतिक जवाबदेही है।
श्री राय ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के इतिहास एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आदरणीय कैलाश सत्यार्थी के संघर्ष के दौर के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियां भर के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कैलाश सत्यार्थी का संघर्ष जारी है।
बाल पंचायत के नेताओं ने बाल मित्र ग्रामों में किए जा रहे सामाजिक बदलाव के बारे विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर बाल मित्र ग्राम बल्थरवा,महुवरी, गदर, तारापुर, लौरिया,तराई,खेसनरो,हरनी,कुरची ,अमतरो सहित 70 बाल मित्र ग्रामों के बाल पंचायतों के बाल नेता उपस्थित थे। कार्यशाला में सुधीर वर्मा,तरुण सिंह,मो.आरिफ अंसारी, अमित कुमार,भीम चौधरी, शिवशक्ति कुमार,अनिल कुमार,सुरेन्द्र सिंह,श्रीराम कुमार,कृष्णा पासवान,, बिक्कू कुमार, विरेन्द्र यादव,राजेश शर्मा,वेंकटेश प्रजापति, सतीस मिस्त्री, पंकज कुमार, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी समेत कई उपस्थित थे।
चित्र परिचयः मौके पर उपस्थित

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories