AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग हुए घायल, रेफर

गावां, रविवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ चंद्रमोहन प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, रविवार की सुबह गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ चंद्रमोहन प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों का बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया गांव निवासी पप्पू यादव उम्र 36 वर्ष पिता बनवारी यादव, पथलडीहा निवासी मुंशी यादव उम्र 65 वर्ष पिता स्व गनौरी ठाकुर को पथलड़ीहा से अपने बाइक पर पीछे बैठा कर पंडारिया आ रहा था, इसी दौरान पंडारिया में विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक में समाने से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया की बाइक में टक्कर मारने वाला बाइक सवार धनवार के खरखारी गांव निवासी भोला यादव है व बाइक में टक्कर होते ही वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल के परिजनों ने उक्त व्यक्ति का बाइक अपने कब्जे में कर रखा है और गावां थाना को सूचित कर दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories