TOP BANNER
Sponsored

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में KCC ऋण को लेकर लगेगा मेगा कैंप

गावां। प्रखंड मुख्यालय में आगामी 23 जून को केसीसी ऋण को लेकर मेगाकैंप का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इसकी तैयारियों को लेकर प्रखंड कृषि सूचना तकनीकी केंद्र भवन में बीडीओ महेंद्र रविदास ने सभी किसान मित्रों के साथ बैठक की। बैठक में जनसेवकों ने भी भाग लिया। जनसेवक को कैंप के आयोजन को लेकर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 19, 2022 Jun 19 42 Views
Share

गावां। प्रखंड मुख्यालय में आगामी 23 जून को केसीसी ऋण को लेकर मेगाकैंप का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इसकी तैयारियों को लेकर प्रखंड कृषि सूचना तकनीकी केंद्र भवन में बीडीओ महेंद्र रविदास ने सभी किसान मित्रों के साथ बैठक की। बैठक में जनसेवकों ने भी भाग लिया।

जनसेवक को कैंप के आयोजन को लेकर पर्वेक्षक बनाया गया है। वहीं गिरिडीह सदर एसडीएम विशालदीप खलखो को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उनके देखरेख में ही गुरुवार को प्रखंड स्तरीय केसीसी मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ महेंद्र रविदास ने सभी जनसेवक व किसान मित्रों को शत प्रतिशत किसानों को पीएम किसान निधि एवं बिरसा योजना से आच्छादित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने डोर टू डोर सभी गांवों में किसानों के केसीसी ऋण के लिए फॉर्म भराकर संबंधित बैंकों के माध्यम से केसीसी ऋण की स्वीकृति एवं प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित मेगा कैम्प में ऋण वितरण कराकर किसानों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया है।

मौके पर बीटीएम इंद्रजीत शेखर, एटीएम इरफान अंसारी, प्रभारी एमओ प्रदीप राम, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, बीपीआरओ संजय कुमार, सदानन्द यादव, सुरेश रविदास, उदय मोदी समेत कई लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories