TOP BANNER
Sponsored

कुष्ठ रोगियों की पहचान को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

गावां : प्रखंड में एक जुलाई से 15 जुलाई तक कुष्ठ रोगियों की पहचान को लेकर विशेष अभियान का आगाज किया जायेगा। यह जानकारी जिला कुष्ठ कोऑर्डिनेटर पदाधिकारी कामदेव बेसरा ने दी है। उन्होंने बताया है कि आगामी 1 जुलाई से 15 जुलाई तक घर घर सर्वे कर कुष्ठ रोगियों की पहचान किया जाएगा। इसको

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 17, 2022 Jun 17 51 Views
Share

गावां : प्रखंड में एक जुलाई से 15 जुलाई तक कुष्ठ रोगियों की पहचान को लेकर विशेष अभियान का आगाज किया जायेगा। यह जानकारी जिला कुष्ठ कोऑर्डिनेटर पदाधिकारी कामदेव बेसरा ने दी है। उन्होंने बताया है कि आगामी 1 जुलाई से 15 जुलाई तक घर घर सर्वे कर कुष्ठ रोगियों की पहचान किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को गावां सीएचसी में सुपर वाइजर, बिटीटी व सेविका को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया है कि कैसे डोर टू डोर सभी गांवों में जाकर एक-एक घरों में कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उसकी सूची अस्पताल में उपलब्ध कराना है। कहा कि यदि किसी के भी शरीर में दाग, धब्बा, त्वचा का रंग हल्का लालीमा लिए हुए दाग, सूनापन कुष्ठ रोगी के रूप में चिन्हित कर उनका बेहतर इलाज कराना जरूरी होता है। यदि इसे हम छुपाते हैं तो वह विकलांगता का शिकार बना सकता है।
मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार, सीएचो सीखा कुमारी, बिटीटी उषा देवी, राजदा खातुन, शिशिर उपाध्याय, कुमारी मंजुला, अभिलाषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकी कुमारी व संगीता कुमारी समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories