TOP BANNER
Sponsored

किसान मंच सदस्यों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

गिरिडीह : किसान मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह को जेल से रिहा किए जाने और 4 मांगों को लेकर पूर्व से चले आ रहे आंदोलन को लेकर बुधवार को मंच सदस्यों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। बुधवार को काफी संख्या में मंच के सदस्य हाथों में पेट्रोल लिए आत्मदाह करने को लेकर अंबेडकर चौक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 1, 2022 Jun 1 45 Views
Share

गिरिडीह : किसान मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह को जेल से रिहा किए जाने और 4 मांगों को लेकर पूर्व से चले आ रहे आंदोलन को लेकर बुधवार को मंच सदस्यों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। बुधवार को काफी संख्या में मंच के सदस्य हाथों में पेट्रोल लिए आत्मदाह करने को लेकर अंबेडकर चौक पहुंच गए। मामले की सूचना मिलते ही फौरन प्रशासनिक अमला एक्टिव होकर अंबेडकर चौक पहुंचा और आत्मदाह करने जा रहे किसान मंच के सदस्यों को रोका। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

बता दें कि सबसे पहले लगभग 50 की संख्या में प्रदर्शनकारी झंडा मैदान में एकजुट हुए इसके बाद वहां से हाथों में बैनर लिए आत्मदाह के लिए निकल पड़े। मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी दलबल के साथ अंबेडकर चौक पहुंचेे और मंच सदस्यों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मंच सदस्य थाना प्रभारी से ही उलझ पड़े। इसके बाद एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा भी मौके पर पहुंचे और सभी को समझाने की कोशिश की। इसी बीच मंच सदस्य पुलिस से उलझ पड़े जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को मौके से खदेड़ दिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी किसानों ने मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह को रिहा किए जाने की मांग को लेकर टॉवर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सभी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद बॉन्ड भरवाकर सभी को छोड़ दिया गया था। इसके बाद बुधवार को मंच सदस्यों ने आत्मदाह का प्रयास किया।

MIDDLE
Sponsored

इस बाबत एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि अचानक से मंच के लोगों द्वारा यह कदम उठाया गया। हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया गया है। मंगलवार को प्रदर्शन के बाद किसान मंच के नेताओं को दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया गया था। इसके बावजूद मंच सदस्यों ने आज यह कदम उठाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories