TOP BANNER
Sponsored

खबर छपने के बाद दिव्यांग भाइयों की सुध लेने पहुंचे अधिकारी, ट्राई साइकिल और पेंशन शुरू कराने का दिया भरोसा

गावां :  प्रखंड के सेरूआ पंचायत में आर्थिक संकट से जूझ रहे दो सगे दिव्यांग भाई से मंगलवार को बीडीओ महेंद्र रविदास के निर्देश पर बीपीआरओ संजय कुमार व प्रखंड कल्याण सह सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सामुएल मुर्मू ने उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रविवार

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 31, 2022 May 31 35 Views
Share

गावां :  प्रखंड के सेरूआ पंचायत में आर्थिक संकट से जूझ रहे दो सगे दिव्यांग भाई से मंगलवार को बीडीओ महेंद्र रविदास के निर्देश पर बीपीआरओ संजय कुमार व प्रखंड कल्याण सह सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सामुएल मुर्मू ने उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना व समाधान करने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि रविवार को समाचार पत्रों में आर्थिक संकट से जूझ रहे सेरूआ निवासी प्रकाश रविदास के दोनों दिव्यांग पुत्र क्रमश गुड्डू रविदास व संदीप कुमार का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। खबर छपने के बाद बीडीओ के निर्देश पर बीपीआरओ व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने दोनों भाइयों से पूछताछ की और सरकारी लाभ से आच्छादित कराने की बात कही।

बीपीआरओ ने संदीप कुमार के मासिक पेंशन के लिए मां को शीघ्र ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाते हुए प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। वहीं कल्याण विभाग से विद्यालय जाने के लिए ट्राई साइकिल दिलाने का भी आश्वासन दिया गया। कहा कि उनके परिवार को रहने के लिए अंबेडकर आवास का लाभ दिलाया जायेगा। जिसका प्रारूप तैयार कर जिला भेज दिया गया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित मुखिया गुरुसहाय रविदास ने भी अपने स्तर से परिवार को आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories