TOP BANNER
Sponsored

दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ नगर निगम कार्यालय, नया बिल्डिंग बनने तक यहीं से होगा कामकाज

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम का कार्यालय शुक्रवार से शहर के बस स्टैंड रोड स्थित नया परिषदन के सामने स्थित बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया. शुक्रवार को उप महापौर प्रकाश राम ने फीता काट कर इस अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया. गौरतलब है कि वर्तमान में टावर चौक के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग को हटाकर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2022 May 27 53 Views
Share

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम का कार्यालय शुक्रवार से शहर के बस स्टैंड रोड स्थित नया परिषदन के सामने स्थित बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया. शुक्रवार को उप महापौर प्रकाश राम ने फीता काट कर इस अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया.

गौरतलब है कि वर्तमान में टावर चौक के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग को हटाकर अब वहां 5 मंजिला नया अत्याधुनिक निगम कार्यालय का निर्माण होना है. इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है. अब जल्द ही सम्बंधित एजेंसी के द्वारा पुरानी बिल्डिंग को तोड़ कर नए बिल्डिंग का काम काज शुरू होगा.

इस बाबत उप महापौर प्रकाश राम ने कहा कि नए बिल्डिंग बनने तक यहीं से निगम के कामकाज किये जायेंगे. साथ ही जरूरत पड़ने पर आस पास स्थित बिल्डिंग में अलग-अलग विभाग के काम काज का निपटारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पुरानी बिल्डिंग में अभी भी कुछ दिन छोटे कार्य होंगे, लेकिन मुख्य रूप से अब इस बिल्डिंग से ही निगम का कामकाज किया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories