TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे बच्चे को टाटा मैजिक ने कुचला, मौत

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक गप्पेय गांव निवासी बिनोद शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार पीयूष सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार टाटा मैजिक वाहन ने उसे कुचल दिया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 14, 2022 May 14 36 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक गप्पेय गांव निवासी बिनोद शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार था।

मिली जानकारी के अनुसार पीयूष सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार टाटा मैजिक वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने अक्रोशित होकर गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनय राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories