TOP BANNER
Sponsored

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, सुसरालवालों पर हत्या का आरोप

देवरी : थाना क्षेत्र जदूरायडीह में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका 20 वर्षीय निशा देवी थी। घटना को लेकर मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर देवरी थाना एसआई संगम पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 7, 2022 May 7 27 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र जदूरायडीह में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका 20 वर्षीय निशा देवी थी। घटना को लेकर मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर देवरी थाना एसआई संगम पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पति एक सप्ताह पहले काम करने के लिए पुणे गया हुआ था।

एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी

घटना को लेकर मृतका के पिता बनियाडीह कोपा निवासी लीला दास ने बताया कि 03 मई 2021 को उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी निशा की शादी देवरी के जदूरायडीह निवासी गिरु दास के बेटे मोती दास से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पलंग, रुपए और बाइक की डिमांड को लेकर दामाद, सास, ससुर व अन्य सुसराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ कई बार मारपीट की। जिसके बाद कई बार उन्होंने समझौता कराया। वहीं समाज में नाम खराब न हो इसलिए बात को आगे नहीं बढ़ाया।

मायके जाकर कुछ जानकारी दिए जाने की बात कह रही थी बेटी

इसी बीच शुक्रवार की रात समधी ने फोन कर बताया कि बेटी नहीं रही। बताया कि उसने फांसी लगा कर जान दे दी। पिता का आरोप है कि दिन में उन्होंने बेटी से मोबाइल पर बात किया था। इस दौरान उसने बताया था कि 9 मई को आप और भाई मुझे लेने आए मैं मायके आकर आपलोग को कुछ बताऊंगी। इस दौरान उन्होंने पूछा भी कि क्या हुआ बताओ तो उसने बताने से इंकार कर दिया। उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

MIDDLE
Sponsored

इन लोगों पर आरोप

घटना को लेकर मृतका के पिता ने देवरी थाना पुलिस को आवेदन देकर बेटी के हत्या का आरोप दामाद मोती दास, उसका भाई पप्पू दास, पिता गिरू दास, और मां पर लगाया है।

सास ने आरोपों से किया इंकार

वहीं मृतका की सास जगिया देवी ने हत्या के आरोप से इंकार किया है। सास के मुताबिक सब कुछ ठीक ठाक था अचानक उसने फांसी लगा ली।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना को लेकर पुलिस आवेदन पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories