TOP BANNER
Sponsored

कुलगो स्थित नेशनल हाईवे टोल प्लाजा की मनमानी,दंबगई पूर्वक स्थानीय लोगों से भी वसूला जाता है टोल राशि

डुमरी : थाना क्षेत्र के कुलगो स्थित नेशनल हाईवे टोल प्लाजा की मनमानी के कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जिसमें टोल प्लाजा के पास विधि व्यवस्था की समस्याएं बनी रहती है। टोल कर्मियों की दबंगई के कारण बार-बार यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां तक की स्थानीय लोगों का भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 29, 2022 Apr 29 44 Views
Share

डुमरी : थाना क्षेत्र के कुलगो स्थित नेशनल हाईवे टोल प्लाजा की मनमानी के कारण आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जिसमें टोल प्लाजा के पास विधि व्यवस्था की समस्याएं बनी रहती है। टोल कर्मियों की दबंगई के कारण बार-बार यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां तक की स्थानीय लोगों का भी कई बार टोल कर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण टोल कर्मियों का मनमाना रवैया है। नियम के अनुसार स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाना है, लेकिन टोल कर्मचारी दबंगई दिखाकर स्थानीय लोगों से भी टोल वसूली कर लेते हैं और स्थानीय लोगों द्वारा टोल की राशि नहीं देने पर मारपीट पर उतारू रहते हैं।

ताजा मामला गुरुवार को देखने को मिला डुमरी थाना क्षेत्र के सिमरायडीह निवासी सह पत्रकार प्रवीण पांडेय अपने चार पहिया वाहन से टोल टैक्स से गुजरकर राजधनवार को गए थे। जाने के क्रम में तो टोल टैक्स नहीं लिया गया, लेकिन जब वह लौट रहे थे तो टोल कर्मियों ने आने-जाने का टोल टैक्स का पैसा काट लिया। बाद में घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया तो टोल कर्मियों ने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। बहरहाल टोल प्लाजा पर स्थित गुंडा तत्व के लोग विधि व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि आम सज्जन व्यक्ति का टोल के दबंगो के कारनामों से उनकी जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिसकी जिम्मेवारी गिरिडीह जिला प्रशासन की बनती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories