गावां : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जा रहा है। और इस नामांकन के दौरान कई प्रमाण पत्र भी जमा किया जा रहे हैं। इन्ही प्रमाण पत्रों को लेकर एक फर्जीवाड़ा का मामला गावां प्रखंड से निकल कर आया है जिसे लेकर डढ़ो निवासी नरेश कुमार रंजन पिता बबूलाल तुरी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
दिए गए आवेदन में जमदार पंचायत के वार्ड संख्या 10 के प्रत्याशी उर्मिला देवी पति बहादुर तुरी पर नामांकन के दौरान फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगा है।
साथ ही लिखा गया है कि महिला प्रत्यासी का जाती प्रमाण पत्र उसके पिता के गृह क्षेत्र से निर्गत करना आवश्यक है। और प्रत्यासी उर्मिला देवी के पिता का नाम स्व शोभा तुरी, ग्राम डूमरडीहा अंचल धनवार है जबकि उक्त प्रत्याशी द्वारा प्रमाण पत्र में पिता का नाम एतवारी तुरी, ग्राम डढ़ो, अंचल गावां के नाम फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर प्रस्तुत किया गया है।
साथ ही दिए आवेदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी से उक्त महिला प्रत्याशी के नामांकन को रद्द करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
नामांकन के दौरान प्रत्याशी द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को ले दिया गया आवेदन
गावां : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जा रहा है। और इस नामांकन के दौरान कई प्रमाण पत्र भी जमा किया जा रहे हैं। इन्ही प्रमाण पत्रों को लेकर एक फर्जीवाड़ा का मामला गावां प्रखंड से निकल कर आया है जिसे लेकर डढ़ो निवासी नरेश कुमार रंजन पिता
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







