TOP BANNER
Sponsored

कृषि विपणन शुल्क का विरोध, गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया धरना

गिरिडीह : रांची फेडरेशन के आह्वान पर गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुधवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के तिरंगा चौक पर झारखंड विधान सभा द्वारा पारित कृषि विपणन शुल्क के विरोध में धरना एवं प्रदर्शन किया गया। इस धरना में गिरिडीह के आलू,प्याज खाद्यान्न एवं अन्य कृषि उत्पाद के व्यापार करने वाले थोक एवं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 27, 2022 Apr 27 52 Views
Share

गिरिडीह : रांची फेडरेशन के आह्वान पर गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुधवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के तिरंगा चौक पर झारखंड विधान सभा द्वारा पारित कृषि विपणन शुल्क के विरोध में धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

इस धरना में गिरिडीह के आलू,प्याज खाद्यान्न एवं अन्य कृषि उत्पाद के व्यापार करने वाले थोक एवं खुदरा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। धरना के उपरांत महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पारित कानून पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

मौके पर धरना दे रहे व्यवसायियों ने कहा कि यह कानून झारखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उपभोक्ता, किसान एवं व्यापार विरोधी है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज पर आधारित प्रदेश है। पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, उड़ीसा में यह कानून लागू नहीं है। इस तरह का कानून लागू होने से झारखंड का व्यवसाय बाधित होगा एवं झारखंड में कृषि आधारित उद्योग बंद हो जाएंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories