TOP BANNER
Sponsored

जनसमस्याओं को लेकर भाजपा ने दिया रोषपूर्ण धरना, सरकार पर साधा निशाना

गिरिडीह : शहर के अंबेडकर चौक पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि राज्य सरकार के विफलताओं, गिरती कानून व्यवस्था, बिजली, पानी समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर यह धरना दिया जा रहा है. धरना कार्य्रकम में बतौर मुख्य बोकारो के विधायक विरंची नारायण एवं प्रभारी अमित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 27, 2022 Apr 27 46 Views
Share

गिरिडीह : शहर के अंबेडकर चौक पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि राज्य सरकार के विफलताओं, गिरती कानून व्यवस्था, बिजली, पानी समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर यह धरना दिया जा रहा है. धरना कार्य्रकम में बतौर मुख्य बोकारो के विधायक विरंची नारायण एवं प्रभारी अमित तिवारी उपस्थित हुए.
वहीं धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेब दुबे, उपमहापौर प्रकाश सेठ, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, विनय कुमार सिंह, रंजन सिन्हा, संदीप डांगाइच,चुन्नुकांत,अशोक उपाध्याय, विवेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, यदुनंदन पाठक समेत अन्य कई भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

मौके पर विधायक श्री नारायण ने राज्य के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो सिर्फ मंत्रियों पर आरोप लग रहे थे लेकिन अब आरोप की आंच खुद हेमंत सरकार पर आ चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ अपनो को संतुष्ट करने में जुटी हुई है. सरकार की निष्क्रियता के कारण राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है. हर रोज चोरी और लूट के साथ हत्या की घटना हर जिले में हो रही है. वहीं बिजली आपूर्ति का हाल भी बुरा है. कितने घंटे बिजली मिलेगी, ये हेमंत सरकार के अधिकारी भी नहीं बता पाते है.

वहीं मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि धरना प्रदर्शन के जरिए पार्टी राज्य सरकार को चेताने का काम कर रही है. जनता का रोष सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा है. कहा कि अगर राज्य नहीं सम्भल रहा है तो सरकार इस्तीफा दे दें.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories