TOP BANNER
Sponsored

टायर में हवा भरने के दौरान हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट होने से हवा में 50 फिट ऊपर उड़ा युवक, मौत

बगोदर : थाना क्षेत्र के घाघरा मोड़ के निकट बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक घाघरा गांव निवासी मोहित लाल महतो था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक टायर में हवा डाल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे वह सिलेंडर समेत हवा में लगभग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 27, 2022 Apr 27 49 Views
Share

बगोदर : थाना क्षेत्र के घाघरा मोड़ के निकट बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक घाघरा गांव निवासी मोहित लाल महतो था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक टायर में हवा डाल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे वह सिलेंडर समेत हवा में लगभग 50 फीट ऊंचा उछल गया और फिर नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। वहीं सिलेंडर एक ट्रक की बॉडी से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। वहीं इस आकस्मिक घटना से आसपास के लोग भी आहत हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories