TOP BANNER
Sponsored

पंचायत चुनाव के नामांकन फॉर्म में फर्जी एफिडेविट लगाए जाने का लगाया आरोप

तिसरी : प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन फार्म में फर्जी एफिडेविट लगाये जाने के विरोध में गिरिडीह जिला के अधिवक्ता अनिल कुमार ने शनिवार को तिसरी प्रखंड अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी असिम बाड़ा को एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है । उन्होंने आवेदन में कहा है कि झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय

Tisri Block Avatar
By Tisri Block Apr 25, 2022 Apr 25 44 Views
Share

तिसरी : प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन फार्म में फर्जी एफिडेविट लगाये जाने के विरोध में गिरिडीह जिला के अधिवक्ता अनिल कुमार ने शनिवार को तिसरी प्रखंड अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी असिम बाड़ा को एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है । उन्होंने आवेदन में कहा है कि झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जा रहा है । तिसरी प्रखंड में 20से 27अप्रैल तक चुनाव फॉर्म भरवाना है । तिसरी ब्लॉक के सामने उनके एक अधिवक्ता साथी उमाशंकर सिंह और उसके सहयोगी द्वारा फर्जी नामांकन फार्म भरा जा रहा है । जिसमे वार एसोसिएशन का फॉर्म और नोटरी मजिस्ट्रेट की सच्ची हस्ताक्षरित शपथ पत्र लगाया जाना है ।

जबकि अधिवक्ता उमाशंकर सिंह द्वारा भरा जा रहा फॉर्म में एफिडेविट फॉर्म नही लगाया जा रहा है साथ ही नोटरी मजिस्ट्रेट भी उपस्थित नहीं है । उन्होंने आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

अधिवक्ता उमाशंकर सिंह ने बताया आरोप लगाने वाले साथी को स्वय कानूनी जानकारी नहीं है । वह सिर्फ अपने दुकान को चमकाने के लिए झूठा और निराधार आरोप लगा रहे है । उन्होंने कहा वार्ड सदस्यो के नामांकन फॉर्म के साथ एफिडेविट नही लगाया जाना है । इसके बाद भी कुछ लोग रूपये के लालच में उम्मीदवार से जबरन एफिडेविट लगवा कर रूपये ऐठ रहे है ।अधिकारी भी बिना जांच पड़ताल किए ही फॉर्म जमा ले रहे है । इससे वार्ड के उम्मीदवार को बिना मतलब का खर्च उठाना पड़ रहा है ।

MIDDLE
Sponsored

इस संबंध में अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी असीम बाडा ने कहा कि एक अधिवक्ता द्वारा एक महिला नोटरी मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में आवेदन मिला है जांच पड़ताल की जा रही है ।
सूत्रों के अनुसार तिसरी में इन दिनों एफिडेविट फॉर्म बेचने और नामांकन फॉर्म भरने हेतु कई दुकानें खुल गई है । एक दो स्थाई दुकानें है तो करीब आधा दर्जन चलंत दुकानें भी है जो पॉकेट में एफिडेविट लेकर भ्रमण कर बेचते रहते है । जिसमे एक फॉर्म भरने में 500 से 1000रूपये तक भी उम्मीदवारों से लिया जा रहा है । इस बात से तिसरी प्रखंड के अधिकारी भी भली भाती अवगत है इसके बावजूद किसी के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories